लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। बीते सोमवार को योगी सरकार ने पहले 9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर करके उन्हें नई जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद मंगलवार को पुनः कुल 16 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर करने के साथ ही देर रात करीब 11 IPS अफसरों के ट्रांसफर भी कर दिए। जिनमे बुलंदशहर, बाराबंकी, मथुरा तथा बागपत के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं।
16 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर:
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के द्वारा मंगलवार को अयोध्या तथा अमेठी समेत कुल 6 जिलों के डीएम (DM) को बदलते हुए कुल 16 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह को अब विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अब चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को उनके स्थान पर अयोध्या का नया डीएम बनाकर भेजा गया है।
इसी प्रकार इटावा के डीएम अवनीश कुमार राय को अब बदायूं का डीएम बनाया गया है। साथ ही कन्नौज के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को भी इसी पद पर इटावा भेजा गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव तथा अपर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को अब कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है
जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी बनीं मृणाली जोशी:
आपको बता दें कि मृणाली अविनाश जोशी को अब जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। दरअसल वह साल 2021 बैच की आईएएस (IAS) अधिकारी हैं तथा पुणे की रहने वाली हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम सदर के पद पर तैनात थीं।मृणाली जोशी के द्वारा अर्थशास्त्र में स्नातक तथा पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया गया है। उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर की गई थी। इसके बाद उन्हें गोरखपुर का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया था।
इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय बनें बदायूं के डीएम:
दरअसल चंदौली डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अब अयोध्या का डीएम बनाया गया है। वहीं अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह को अवस्थापना तथा औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया।
साल 2013 बैच के IAS अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को अब इटावा भेजा गया है। वह अभी तक कन्नौज के डीएम थे। उन्होंने 17 जुलाई, 2022 की तारीख से अब तक करीब ढाई वर्षों तक कन्नौज की कमान संभाली थी।
संदीप भागिया को बनाया गया अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर:
वहीं प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्रमोहन मोहन गर्ग को अब चंदौली का डीएम नियुक्त किया गया है। वह साल 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं। सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अब अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया।
इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया को अब अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर तथा मेरठ के संयुक्त मजिस्ट्रेट कंडारकर कमलकिशोर देवभूषण को अब सीडीओ मुजफ्फरनगर बनाया गया है। वहीं वेटिंग में चल रहे आईएएसएस राजकुमार को अब विशेष सचिव ऊर्जा विभाग नियुक्त किया गया है।
लिंक पर क्लिक करके देखें 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर की पूरी लिस्ट:
https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:44df997f-2594-46de-9f77-ba8f43b3a990
कुल 11 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर:
गौरतलब है कि योगी सरकार के द्वारा 16 IAS अफसरों के तबादले के साथ ही देर रात को कुल 11 IPS के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इसमें गाजियाबाद, आगरा के पुलिस कमिश्नर सहित कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं।
आगरा के पुलिस कमिश्नर रविंद्र गौड़ बने गाजियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर:
वहीं अब गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा को प्रयागराज रेंज का IG बनाया गया है। जबकि आगरा के पुलिस कमिश्नर रविंद्र गौड़ अब गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसी प्रकार आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार को अब आगरा के सीपी की जिम्मेदारी मिली है। इस क्रम में शैलेश पांडेय भी आगरा के DIG बनाए गए हैं। बता दें कि शैलेश इससे पहले मथुरा के डीआईजी पद पर तैनात थे।
बुलंदशहर एसपी श्लोक कुमार बने मथुरा के नए एसएसपी:
आपको बता दें कि बुलंदशहर एसपी श्लोक कुमार को अब मथुरा का नया एसएसपी बनाया गया है। जबकि मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडेय को अब आगरा परिक्षेत्र का DIG बनाया गया है। उसी प्रकार बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह को इस बार बुलंदशहर की कमान दी गई है।
वहीं बागपत के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को अब बाराबंकी भेजा गया है। जबकि मेरठ में 6वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सूरज कुमार राय को अब बागपत का एसपी (SP) बनाया गया है। इसी क्रम में एटीएस लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक नीलाब्जा चौधरी को अब सीआईडी में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
लिंक पर क्लिक करके देखें 11 IPS अफसरों के ट्रांसफर की पूरी लिस्ट:
https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:da1b63ac-cff1-4a10-b3c3-ccd5e30ec03c
भाजपा विधायक की शिकायत के बाद IPS अजय पर हुआ एक्शन:
दरअसल अजय कुमार मिश्रा को 28 नवंबर 2022 कि तारीख को गाजियाबाद का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। वह अपने ढाई साल के पूरे कार्यकाल में काफी विवादों में रहे। जनता से न मिलने तथा जन प्रतिनिधियों से न मिलने के कारण भी लगातार उनके खिलाफ शासन तक शिकायत गई थी।
वहीं पिछले 1 साल से जहां उनके खिलाफ लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के द्वारा भी मोर्चा खोल रखा गया था। दरअसल 20 मार्च को विधायक नंदकिशोर गुर्जर रामकथा की कलश यात्रा निकाल रहे थे लेकिन पुलिस ने इस यात्रा की परमिशन नहीं होने का हवाला देकर कलश यात्रा रोक दी थी। जिसके बाद काफी विवाद हो गया था।
विधायक के द्वार आरोप लगाया था कि पुलिस ने महिलाओं, बेटियों तथा रामभक्तों के साथ मारपीट की एवं उनके कपड़े फाड़ दिए। हालांकि इसके बाद भाजपा विधायक फटे कुर्ते में ही लखनऊ पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रेस क्लब में कॉन्फ्रेंस करके अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि योगी सरकार में काफी आसुरी शक्तियां सक्रिय हैं। मैंने तमाम गाय कटने की शिकायत योगीजी से की लेकिन यह बात कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगी।वहीं एक हफ्ते पहले उमा भारती से भी भाजपा के विधायक मिले थे। इस दौरान उमा दीदी के द्वारा देखा गया था कि पुलिस के द्वारा बहन-बेटियों के साथ किस प्रकार की बर्बरता की गई। मैं फटे कपड़ों में हूं, नंगे पैर हूं, अन्न ग्रहण नहीं कर रहा तथा जमीन पर ही सो रहा हूं। यह सब देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ। लेकिन आप हिम्मत मत हारिए, ऐसे क्षण कई बार आते हैं।
बीते सोमवार को भी देर रात हुए थे कुल 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर:
दरअसल यूपी सरकार के द्वारा सोमवार देर रात भी 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। बी. चंद्रकला को अब पंचायती राज सचिव के पद से हटा दिया गया है। हालांकि महिला कल्याण सचिव के पद पर उन्हें यथावत रखा गया है। वहीं विशेष सचिव नगर विकास अमित सिंह को अब सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी दी गई है।इसी प्रकार गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को फिलहाल वेटिंग में डाल दिया गया है। जबकि पीएन सिंह की जगह भू-सम्पदा विनियमक प्राधिकरण (रेरा) के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को अब गन्ना आयुक्त बनाया गया है। वहीं समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को अब महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
लिंक पर क्लिक करके देखें 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की पूरी लिस्ट:
https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:37bc1ba6-2f86-471c-b2f9-7db2670d928d
इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को अब आयुक्त खाद्य एवं रसद की की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डॉ. हीरा लाल को आयुक्त तथा निबंधक सहकारी समितियां का कार्य सौंपा गया है।साथ ही सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को अब स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अतिरिक्त शासन, गृह विभाग के सचिव वैभव श्रीवास्तव को अब प्रबंध निदेशक PCDF, सचिव महिला कल्याण तथा पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है।