इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया बड़ा न्यायिक फेरबदल!: ट्रायल कोर्ट के 1000 जजों का ट्रांसफर, देखें तबादले की पूरी लिस्ट?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया बड़ा न्यायिक फेरबदल!

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद हाईकोर्ट के द्वारा बड़े पैमाने पर जजों का तबादला किया गया है। आपको बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगभग 1000 ट्रायल कोर्ट के जजों के ट्रांसफर किए हैं। वहीं हाईकोर्ट की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

30 मार्च को भी बड़े पैमाने पर हुए थे तबादले:

वहीं दूसरी तरफ इससे पहले भी बीती 30 मार्च 2025 की तारीख को उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जजों के तबादले किए गए थे। हाईकोर्ट के द्वारा 236 अपर जिला जज समेत 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन तथा 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक तबादला सूची जारी की गई थी।

यहां क्लिक करके देखें जजों के ट्रांसफर की पहली सूची:

https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:697903d2-e7f6-4d7d-af9b-6141af747fbb


यहां क्लिक करके देखें जजों के ट्रांसफर की दूसरी सूची:

https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:4a391918-420f-44fd-a50f-1fa38e07f28b

यहां क्लिक करके देखें जजों के ट्रांसफर की तीसरी सूची:

https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:39350a12-7940-42a8-9e62-79403052d384


इतने न्यायिक अधिकारियों को मिला चार्ज:

हालांकि ट्रांसफर किए गए इन न्यायिक अधिकारियों को कब तक अपना चार्ज छोड़ना है, इस संबंध में अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। बता दें कि कानपुर नगर में 11 नए अपर जिला जज, 9 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 3 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों को चार्ज मिला।

पारिवारिक न्यायालय की सभी अदालतों में बदल गए न्यायाधीश:

जबकि यहां से कुल 13 अपर जिला जज और 7 सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी भी स्थानांतरित किए गए। इसमें खास बात यह है कि पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश तो सेवानिवृत्त हो गए तथा बाकी चारों न्यायाधीशों का स्थानांतरण हो जाने से अब पारिवारिक न्यायालय की सभी अदालतों में न्यायाधीश बदल गए हैं।

अन्य खबरे