प्रयागराज महाकुंभ 2025: देशभर में 5 बड़े शहरों में होगा भव्य रोड शो, प्रचार में 121 करोड़ खर्च की तैयारी और...
प्रयागराज महाकुंभ 2025

आपको बता दें कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सरकार ने अपने प्रयास बढ़ा दिए है। इसी दिशा में उत्तरप्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि कुंभ के प्रचार के लिए देश में 5 बड़े शहरों में रोड शो का आयोजन किया जायेगा।

किन किन शहरों में होंगे रोड शो? 

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा महाकुंभ के प्रचार के लिए नवंबर एवं दिसंबर माह में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। ये रोड शो मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता एवं बेंगलुरु जैसे मेट्रो सिटीज में किए जायेंगे। इसके लिए सरकार ने करीब साढ़े पांच करोड़ की राशि खर्च करने का प्रस्ताव रखा है।

खर्च होंगे कुल 121 करोड़

➡️ प्रिंट मीडिया पर खर्च होंगे 40 करोड़ 

महाकुंभ के प्रचार प्रसार के लिए सरकार प्रिंट मीडिया का भी सहारा लेगी। सरकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में महाकुंभ का प्रचार करने हेतु 40 करोड़ रूपए खर्च करेगी। उल्लेखनीय है कि 2019 के कुंभ में भी प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार हेतु 30 करोड़ रूपए खर्च किया गया था।

➡️ टीवी मीडिया पर होगा 45 करोड़ का खर्च 

महाकुंभ के प्रचार के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय टीवी चैनलों, रेडियो, सिनेमा एवं प्रोडक्शन हाउसेस का सहारा लिया जायेगा और इस कार्य पर 45 करोड़ रूपए खर्च किए जायेंगे। 2019 में इस माध्यम से प्रचार हेतु 26 करोड़ का बजट रखा गया था

➡️ डिजिटल मीडिया पर होगा 25 करोड़ का व्यय 

प्रचार के नवीन साधन जैसे डिजिटल मीडिया और वेब मीडिया आदि से प्रचार हेतु 25 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

तैयारी में जुटी है संगम नगरी 

महाकुंभ में दुनिया भर के लोगों का स्वागत करने के लिए संगम नगरी तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए संगम नगरी प्रयागराज में निम्न बदलाव किए जा रहे है:- 

➡️ कई सड़को का चौड़ीकरण किया गया है। कई आरओबी एवं फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। 

➡️ शहर के करीब 40 चौराहों को आकर्षक बनाने हेतु लगभग 48 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।

➡️ सुंदरता बढ़ाने हेतु इन चौराहों पर शंख, धनुष, चक्र, नंदी, देवी देवता एवं साधु-संतो की प्रतिमा लगाई जा रही है। 

➡️ शहर में हरियाली बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

➡️ टेबल बुक एवं महाकुंभ के बारे में जानकारी देने वाले साहित्यों का निर्माण किया जा रहा है।

➡️ शहर में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन वैन, एलईडी बोर्ड और होर्डिंग लगाए जायेंगे।

➡️ महाकुंभ के महत्व को दर्शाने वाली प्रदर्शनी, मंडप, गेट, सांस्कृतिक पंडाल और स्टेज आदि बनाए जायेंगे।

➡️ कुंभ स्थल में परेड मैदान के काली मार्ग पर एक साउंड प्रूफ मीडिया सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसने कंप्यूटर, टीवी सेट,  लैपटॉप, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन,  आईएसडी कॉल एवं कांफ्रेंस हाल जैसी सुविधाएं मौजूद होगी।

➡️ परेड ग्राउंड के ही समीप त्रिवेणी मार्ग पर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा।