उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के द्वारा बीती देर रात को प्रदेश में कार्यरत 9 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। वहीं इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश में विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं।
कई प्रमुख विभागों में हुआ बदलाव:
गौरतलब है कि इस फेरबदल के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण विभागों के भी अधिकारियों को बदला गया है। जिसमें सचिव, समाज कल्याण विभाग के पद पर तैनात रहे श्री समीर वर्मा को अब महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश बना दिया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को अब आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश की काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लिंक पर क्लिक करके देखें तबादले की पूरी लिस्ट:
https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:9514cb27-3184-4724-9223-2d42679e2553
पंचायतीराज तथा कृषि सिंचाई में भी हुई नई तैनाती:
आपको बता दें कि नगर विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्य करने वाले अमित कुमार सिंह को अब निदेशक, पंचायतीराज बनाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए स्टेट नोडल ऑफिसर डॉक्टर हीरालाल को अब आयुक्त एवं निबंधक, सहकारी समितियां, उत्तर प्रदेश (UP) नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जी. एस. को फिलहाल उनके वर्तमान पद के साथ-साथ अब स्टेट नोडल ऑफिसर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गन्ना आयुक्त तथा PCDF एमडी भी बदले गए:
तबादले के इस क्रम में भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के सचिव रहे प्रमोद कुमार उपाध्याय को अब आयुक्त, गन्ना, उत्तर प्रदेश की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभी तक गन्ना आयुक्त रहे पी एन सिंह को फिलहाल प्रतीक्षारत कर दिया गया है, यानी उनको अभी नई तैनाती का इंतजार है। वहीं गृह विभाग के सचिव वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक, प्रदेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (PCDF) का कार्यभार दिया गया है।
बी चंद्रकला को सचिव, पंचायतीराज विभाग के प्रभार से किया गया अवमुक्त:
आपको बता दें कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला, जो कि अब तक सचिव महिला कल्याण के साथ साथ पंचायतीराज विभाग का भी प्रभार देख रही थीं, उन्हें अब सचिव पंचायतीराज विभाग के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। अब वह सचिव, महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर ही यथावत बनी रहेंगी।
आइए देखते हैं तबादले की सूची एक नजर में:
1)समीर वर्मा:
पहले- सचिव समाज कल्याण विभाग
अब- महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश।
2)भूपेंद्र एस चौधरी:
पहले- सचिव लोक निर्माण विभाग
अब- आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश।
3)अमित कुमार सिंह:
पहले- विशेष सचिव नगर विकास विभाग
अब- निदेशक, पंचायतीराज।
4)डॉक्टर हीरालाल:
पहले- स्टेट नोडल ऑफिसर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
अब- आयुक्त एवं निबंधक, सहकारी समितियां, उत्तर प्रदेश।
5)नवीन कुमार जी.एस.:
पहले- सचिव सिंचाई विभाग
अब- वर्तमान पद के साथ स्टेट नोडल ऑफिसर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार।
6)प्रमोद कुमार उपाध्याय:
पहले- सचिव, भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा)
अब- आयुक्त, गन्ना, उत्तर प्रदेश।
7)पी एन सिंह: आयुक्त, गन्ना, उत्तर प्रदेश से प्रतीक्षारत
8)वैभव श्रीवास्तव:
पहले- सचिव गृह विभाग
अब- प्रबंध निदेशक, PCDF
9)बी चंद्रकला: सचिव पंचायतीराज के प्रभार से अवमुक्त,
वर्तमान में केवल सचिव महिला कल्याण विभाग के पद पर यथावत हैं।