दिल्ली से मेरठ तक का सफर अब होगा बेहद आसान: नमो भारत ट्रेन से मात्र 40 मिनट में ही पूरा हो सकेगा सफर, विस्तार से जानें पूरी खबर…
दिल्ली से मेरठ तक का सफर अब होगा बेहद आसान

जल्द ही दिल्ली से मेरठ तक का सफर बेहद आसान होने जा रहा है। दरअसल यहां नमो भारत ट्रेन के संचालन का अब विस्तार किया जा रहा है। बता दें कि वर्तमान में नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ से लेकर साहिबाबाद तक किया जा रहा है। किंतु जल्द ही यह दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक भी दौड़ने लगेगी। 

दरअसल जानकारी के अनुसार साहिबाबाद से लेकर न्यू अशोक नगर के बीच में नमो भारत ट्रेन का ट्रायल आने वाले नवंबर महीने में किया जाएगा। बता दें कि न्यू अशोक नगर तथा मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच की इस यात्रा में करीब 35 से 40 मिनट का समय लगेगा। 

वहीं इसके अतिरिक्त स्टेशन एंट्री पर ही करीब 550 से अधिक दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

आइए जानते हैं कि कितना होगा किराया?

दरअसल मेरठ साउथ से लेकर न्यू अशोक नगर का किराया फिलहाल अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन मेरठ साउथ से लेकर न्यू अशोक तक ट्रेन के स्डैंडर्ड क्लास का किराया तकरीबन 150 रुपये तक रखा जा सकता है। हालांकि अभी मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक का स्डैंडर्ड कोच का किराया कुल 110 रुपये निर्धारित है।

सोलर पैनल लगेंगे अशोक नगर स्टेशन की छत पर:
 
बता दें कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर बनाए जा रहे न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन बिल्कुल पर्यावरण के अनुकूल होगा। साथ ही इस स्टेशन पर ऊर्जा तथा जल संरक्षण के लिए विभिन्न कदम भी उठाए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि न्यू अशोक नगर स्टेशन की छत पर ऊर्जा के लिए सोलर पैनल भी लगाए जायेंगे। दरअसल सौर ऊर्जा के उपयोग को और बढ़ावा देने के लिए ही इस स्टेशन के रूफ शेड पर करीब 900 सोलर पावर पैनल लगाए जाएंगे। इसके तहत प्रतिवर्ष करीब साढ़े 6 लाख यूनिट से अधिक बिजली पैदा होगी।

वर्षा जल संचयन का भी किया जाएगा प्रबंधन:

इसके साथ ही इस स्टेशन पर वर्षा के जल को संचयन करने का भी प्रावधान किया जा रहा है। जिसके लिए 5 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स भी बनाए जा रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में स्टेशन की छत का निर्माण कार्य फिलहाल प्रगति पर है।

वहीं इसके निर्मित हो जाने के तुरंत बाद इसके ऊपर सोलर पावर पैनल भी स्थापित किए जाएंगे। यहां से उत्पादित बिजली का उपयोग स्टेशन की लाइटिंग एवं अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरणों आदि को चलाने हेतु किया जाएगा।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स का निर्माण हुआ पूरा:

NCRTC यानि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम का लक्ष्य पूरे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर में करीब 11 मेगावाट से भी अधिक सौर ऊर्जा उत्पन्न करके के साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी को और बढ़ाना है। बता दें कि न्यू अशोक नगर स्टेशन पर वर्षा जल संचयन के लिए लगने वाले 3 रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

यह सभी पिट्स स्टेशन तथा वायाडक्ट में एकत्रित जल को जमीन के अंदर ही समाहित कर लेंगे तथा जल संग्रहण में अपना काफी योगदान देंगे। NCRTC पूरे कॉरिडोर पर ऐसे तकरीबन 900 से अधिक पिट्स बना रहा है। 

इनमें से करीब 80 प्रतिशत से पिट्स बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं इसके साथ ही स्टेशन पर हरियाली हेतु विभिन्न प्रकार के पौधे भी लगाए जाएंगे। यह पौधे पार्किंग तथा स्टेशन के नीचे मेरीडियन में एवं इसके आसपास लगाए जाएंगे।

मेट्रो स्टेशन से सीधा जुड़ेगा RRTS स्टेशन:

बता दें कि न्यू अशोक नगर RRTS स्टेशन का निर्माण मौजूदा अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल करीब किया जा रहा है। साथ ही मल्टी माडल इंटिग्रेशन के अंतर्गत परिवहन के दोनों साधनों के बीच में कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए, NCRTC आरआरटीएस स्टेशन तथा मेट्रो स्टेशन के बीच करीब 90 मीटर लंबे एवं 6 मीटर चौड़े FOB का निर्माण कर रहा है।

यह FOB मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल को सीधे RRTS स्टेशन से जोड़ेगा। इस FOB के माध्यम से यात्री इस स्टेशन परिसर से बाहर निकले बिना ही इन परिवहन साधनों में से किसी भी माध्यम में निर्बाध रूप से आ-जा सकेंगे। वहीं इससे ट्रैफिक जाम एवं भीड़भाड़ को भी नियंत्रित करने में काफी मदद मिलेगी।

अन्य खबरे