दिल्ली से मथुरा आईं 2 बहनों का तांत्रिक ने किया रेप: भूत उतारने के नाम पर किया गया कांड, पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लिया, जानें क्या है पूरा मामला…
दिल्ली से मथुरा आईं 2 बहनों का तांत्रिक ने किया रेप

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक के द्वारा दिल्ली से आईं 2 लड़कियों का रेप कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने अपने तंत्र-मंत्र के नाम पर ही इस वारदात को अंजाम दिया है। 

साथ ही मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि यह दोनो चचेरी बहनें हैं और अपनी मां तथा चाची के साथ दिल्ली से मथुरा भूत उतरवाने के लिए आईं थीं। 

आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल दिल्ली से 2 चचेरी बहनें उत्तर प्रदेश के मथुरा आई थीं। उनके साथ में उनकी मां तथा चाची भी थीं। दरअसल यह मामला भूतों से जुड़ा हुआ था। ऐसे में वह सभी मथुरा के एक तांत्रिक के संपर्क में आईं थीं। 

वहीं तांत्रिक के द्वारा उसने अलग कमरे में पूजा कराने के लिए कहा गया। जिसके बाद दोनो बहने के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके अलावा तांत्रिक के द्वारा दोनो पीड़ित लड़कियों को धमकी भी दी गई।

दिल्ली पहुंच कर परिजनों को दी घटना की जानकारी:

वहीं तांत्रिक पर आरोप भी है कि उसने दोनो लड़कियों को धमकाया था कि अगर यह बात उन्होंने अपने परिजनों को बताई तो वह तंत्र विद्या के माध्यम से उन दोनो लड़कियों के साथ साथ उनके परिजनों को भी मार देगा। 

हालांकि रेप पीड़िताओं के द्वारा दिल्ली पहुंचकर अपने परिजनों से इस पूरी घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद दोनों बहनों के परिजन दिल्ली से गोवर्धन पहुंचे तथा पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में:

पीड़ित लड़कियों के परिजनों के द्वारा थाने में जाकर आरोपी तांत्रिक नंदलाल, निवासी गोवर्धन, नियर बस स्टैंड के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। आपको बता दें कि यह मामला मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड के समीप सैनी मोहल्ले का है। हालांकि पुलिस के द्वारा आरोपी तांत्रिक को अपनी हिरासत में लिया गया है और मामले की पूछताछ की जा रही है।