समाजवादियों के डीएनए में है गुंडई और अराजकता: कन्नौज नाबालिक दुष्कर्म कांड में सपा नेता का नाम सामने आने पर बोले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पढ़े पूरी खबर विस्तार से
समाजवादियों के डीएनए में है गुंडई और अराजकता

सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडई और अराजकता भरी होने की बात कहीं। 

तिरंगा कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे उपमुख्यमंत्री 

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तिरंगा कार्यक्रम समेत कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए गाजियाबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के वैशाली में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति की साफ सफाई करने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इसी संबोधन के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में यह बयान दिया। उपमुख्यमंत्री ने यहां एक अस्पताल का भी उद्घाटन किया।

कन्नौज कांड पर बोले उपमुख्यमंत्री 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का यह बयान कन्नौज में नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के संदर्भ में समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव का नाम आने पर सामने आया। नवाब सिंह यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। 

महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करते हैं सपा नेता 

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सपा के नेता महिलाओं और बच्चियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करते हैं। उपमुख्यमंत्री के अनुसार कन्नौज में नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म में सपा नेता का नाम आना एक गंभीर विषय है।

कोलकाता के दरिंदों को मिलेगी सजा 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि "दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी रूह भी कांप जाएगी, हमारी सरकार पीड़ित और पीड़ित के परिवार के साथ खड़ी है, हम दोषियों को सजा दिलाने का भरपूर प्रयास करेंगे।"

यूपी उपचुनाव जीतेगी बीजेपी 

उपचुनाव के संबंध में बीजेपी की तैयारी पर बात करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव के लिए पूरी तरीके से तैयार है और हम अपने कार्यकर्ताओं के बल पर उपचुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करेंगे।