5 साल के गौताक्ष गौतम ने बनाया रिकार्ड: सिर्फ 8.43 मिनट में हल किए गणित के 50 सवाल, इनके बारे में जान कर हो जाएंगे हैरान…
5 साल के गौताक्ष गौतम ने बनाया रिकार्ड

महज 5 साल की उम्र में दुनिया को अचंभित करने वाले ग्रेटर नोएडा के गौताक्ष गौतम ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर के 12 रिकॉर्ड एवं 15 अवार्ड हासिल करने वाले गौताक्ष गौतम प्रतिभा के बहुत धनी हैं। 

उन्होंने अब गणित के 50 सवाल सिर्फ 8.43 मिनट में ही हल कर एशिया तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उनके द्वारा लिखी गईं 2 किताबें भी प्रकाशित हुईं हैं। बता दें कि इन किताबों में उन्होंने ब्रम्हांड तथा धरती को अपनी आंखों से दिखाया है।

गौताक्ष गौतम की प्रतिभा से हर कोई है अचंभित:

बता दें कि गौताक्ष की प्रतिभा से हर कोई फिलहाल अचंभित है, साथ ही उनके माता-पिता के लिए यह बेहद गर्व की बात है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 3 के बुध रतन गौतम पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं।

वहीं मूल रूप से वह हाथरस के बरौली गांव के रहने वाले हैं। यहां पर वह अपनी पत्नी साक्षी तथा पांच वर्ष के बेटे गौताक्ष के साथ ही रहते हैं। 

गौताक्ष ने अलग-अलग 2 ऑनलाइन प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा:

आपको बता दें कि गौताक्ष ने 2 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने गणित के कुल 50 सवालों को मात्र 8.43 मिनट में ही हल कर एशिया बुक आफ रिकॉर्ड तथा इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। 

जानते हैं कि गौताक्ष की मां ने क्या कहा:

वहीं उनकी मां साक्षी के द्वारा यह बताया गया है कि गौताक्ष शुरू से ही बहुत तेज थे। सिर्फ 2 साल की उम्र में ही उन्होंने 695 आकृतियों की पहचान करके रिकॉर्ड बनाया था।

मां साक्षी ने यह भी बताया कि सिर्फ 3.5 साल की उम्र में ही गौताक्ष के द्वारा सौर मंडल से संबंधित कुल 100 कठिन सवालों को बहुत आसानी से हल किया था। अब 5 साल की उम्र में उन्होंने गणित के कुल 50 सवालों को बेहद कम समय में ही हल किया है।