Stree 2 Box Office: राजकुमार और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 मूवी ने बनाए नए रिकॉर्ड, 10वे दिन बड़े बड़े दिग्गज एक्टर्स की फिल्मों को चटा दी धूल, जानिए अब तक कितनी हुई है कमाई?
Stree 2 Box Office

एंटरटेनमेंट: 15 अगस्त आजादी के दिन को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का खुमार अभी फिलहाल कम होने का नाम बिल्कुल भी नहीं ले रहा है। कमाई के मामले में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म आई दिन हर रोज एक सुनामी ला रही है और ऐसे में वीकेंड पर एक बार फिर से स्त्री 2 के कलेक्शन में बहुत भारी उछाल देखने को मिला है। 

बता दें की दूसरे शनिवार को धमाकेदार कारोबार करने के साथ ही स्त्री 2 ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला है और इसके साथ ही सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2) और साथ में किंग खान शाह रुख खान की जवान (Jawan) जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 

जानिए स्त्री 2 मूवी की रिकॉर्डतोड़ कमाई

आपको बता दें की पिछले 9 दिन में स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अजब गजब का तूफान सा मचा रखा है। और ऐसे में 10वें दिन भी स्त्री 2 का कहर लगातार जारी रहा है। दूसरे शनिवार को स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 33.80 करोड़ का एक शानदार और जबरदस्त कारोबार कर लिया है।

इसके बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि किसी दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा और अधिक कमाई के मामले में स्त्री 2 ने कई सारे बड़े-बड़े अभिनेताओं की मूवीज को धूल चटा दी है।

जानिए दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  फिल्म       दूसरा शनिवार कलेक्शन
  • स्त्री 2                  33.40 करोड़
  • एनिमल               32.47 करोड़
  • गदर 2                31.07 करोड़
 •  जवान                  30.10 करोड़
 •  बाहुबली 2            26.50 करोड़
 • द कश्मीर फाइल्स   24.80 करोड़
* पठान                  22.50 करोड़

अब 400 करोड़ पार करने पर है स्त्री 2 की नजर

जिस तरह से इस फिल्म का रिलीज के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिला है। उससे ये एकदम कहा जा सकता है कि रिलीज के 21वें दिन में ये मूवी तकरीबन 40 करोड़ की कमाई कर सकती है और इसके बाद इसके साथ ही स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ करने वाली फिल्मों के क्लब में एंट्री ले लेगी। बता दें की अब तक फिल्म का कलेक्शन कुल मिलाकर 360 करोड़ हो गया है।

अन्य खबरे