सलमान ख़ान सोशल मीडिया पर गोलीबारी की घटना के बाद आए सामने: फैंस बोल रहे हैं- 'अपडेट देने का तरीका थोड़ा सा कैजुअल है'
सलमान ख़ान सोशल मीडिया पर गोलीबारी की घटना के बाद आए सामने

सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर रविवार की सुबह गोलीबारी की गई। इस घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सोमवार को एक्टर ने घटना के बाद पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। सलमान खान के घर पर चली इस गोलीबारी की घटना ने फैंस के बीच भाईजान के लिए चिंता और बढ़ा दी है। 

सलमान खान घर पर गोलीबारी की घटना के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हालांकि, भाईजान के फैंस को उनका अंदाज काफी कैजुएल लग रहा है। सलमान खान के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सुबह रविवार को गोलीबारी की गई और उसके बाद सोमवार को उन्होंने घटना के बाद यह पहला पोस्ट(post) शेयर किया है।

सलमान खान अपने फैंस के बीच दंबग खान की इमेज रखते हैं। हालांकि, उनके घर पर चली गोलीबारी की घटना ने फैंस के बीच भाईजान के लिए चिंता बढ़ा दी है।

सलमान ने शेयर किया पहला पोस्ट

सलमान खान ने फैंस घटना के बाद उनकी अपडेट जानने के लिए परेशान थे लेकिन उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया। वहीं अब भाईजान ने इंस्टाग्राम (instagram) पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जबकि उन्होंने वीडियो में घटना का कोई जिक्र नहीं किया बल्कि उन्होंने ये वीडियो अपने जिम प्रोडक्ट्स के ब्रैंड प्रमोशन के लिए शेयर किया है।

हजारों फैंस ने किए कमेंट

सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस ने हजारों कमेंट किए हैं। फैंस भाईजान के लिए अपनी चिंता जाहिर की और उन्हें सलामत रहने की दुआएं दीं। हालांकि, कुछ लोगों को सलमान खान का वीडियो अपडेट देना का कैजुएल तरीका लगा। एक्टर के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा "भाई का अपडेट देना का तरीका थोड़ा कैजुअल है।"

रिंकू धवन भी जताई चिंता

सलमान खान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा "भाईजान से जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा।" एक अन्य यूजर ने कहा- "पूरे हिंदुस्तान की दुआ आपके साथ है।" एक्टर के पोस्ट पर बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रिंकू धवन ने भी कमेंट किया और कहा "आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा की कामना करती हूं।" 

फायरिंग के फेसबुक पर किया पोस्ट

फिल्म इंडस्ट्री से पिछले दो दशक से उगाही का धंधा बंद है। लॉरेंस ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा व पंजाब के गैंगस्टरों से गठजोड़ कर इन सभी राज्यों में अपना वर्चस्व बना ही लिया है। उसने मुंबई में घुसने के मकसद से सलमान के घर के बाहर गोलियां चलवाईं जिससे फिल्म इंडस्ट्रीज को डराकर वहां एक रंगदारी रैकेट चला सके। सलमान के घर पर फायरिंग के बाद फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस गिरोह ने अंडरवर्ल्ड डान दाऊद का नाम लिखा है।

इसके पीछे यह बताने की कोशिश की गई कि मुंबई में अब दाऊद की कोई हैसियत नहीं है। लॉरेंस गिरोह मुंबई को रंगदारी रैकेट के एक बड़े बाजार के बतौर देख रहा है। एनआईए ने कुछ साल पहले एक मामले में दायर आरोप पत्र में कहा था कि दाउद की तरह लॉरेंस भी तेजी से अपना सिंडिकेट फैलाता जा रहा है।

सलमान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता भी आईं नजर

सलमान खान के पिता सलीम खान और माता सलमा खान के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहा करते हैं। उनके दोनों भाई वहीं अलग अलग रहते हैं। ऐसी स्थिति में घर पर गोली चलने की बात से सभी परेशान हो गए क्योंकि बात सलमान खान के साथ सलीम खान और सलमान खान की सिक्योरिटी पर भी आ गई है। घटना के बाद सलमान खान से मिलने अरबाज खान और सोहेल खान उनके घर पहुंचे।

सलमान खान को लेकर रविवार को परेशान करने वाली खबर आई। एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर खुलेआम फायरिंग की गई। जबकि सलमान खान का घर बांद्रा जैसे भीड़ और पॉश इलाके में स्थित है। एक्टर के लेकर जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर फैली भाईजान के परिवार वाले और फैंस परेशान हो गए।

फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान से मिलने उनके भाई अरबाज खान और सोहेल खान उनके घर पहुंचे। थोड़ी देर में बहन अर्पिता खान भी पति आयुष शर्मा के साथ गैलेक्सी के बाहर स्पॉट हुई।

फायरिंग से हैरान हुईं पूजा भट्ट

सलमान खान के घर पर गोली चलने की घटना के बाद उनकी दोस्त और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने रिएक्ट किया। घटना की निंदा करते हुए अभिनेत्री ने कहा “भयानक और निंदनीय। अगर खान के घर के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ी पुलिस वैन के साथ ऐसा हो सकता है तो ये कहना सही होगा कि सुरक्षा बस एक भ्रम है। बांद्रा में निश्चित तौर पर और कड़ी निगरानी की जरूरत है। डकैती कुछ समय पहले ही हुई थी और अब गोलीबारी? काफी डरावना है।" 

अगले साल ईद पर रिलीज होगी 'सिकंदर'

हाल ही में सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी अगली फिल्म 'सिकंदर' की अनाउंसमेंट किया थी। साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले 'हॉलीडे', 'गजनी' और 'अकीरा' जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्टर कर चुके हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होंगे। सलमान प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ 'जुड़वा', 'मुझसे शादी करोगी' और 'किक' समेत कई हिट फिल्में भी दे चुके हैं।

अन्य खबरे