छत्रपति संभाजी महाराज पर बनने वाली फिल्म ‘छावा’ को लेकर बढ़ता विरोध!: विक्की कौशल के डांस को लेकर जताई गई आपत्ति जानें क्या है पूरा मामला
छत्रपति संभाजी महाराज पर बनने वाली फिल्म ‘छावा’ को लेकर बढ़ता विरोध!

सिनेमा जगत: मराठा योद्धा तथा राजा छत्रपति संभाजी महाराज पर बनने वाली फिल्म (CHHAAVA) छावा का विरोध होना भी शुरू हो गया है। दरअसल पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति के द्वारा बीते शुक्रवार को मूवी के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई गई है।

उनके द्वारा यह कहा गया है कि संभाजी महाराज पर आधारित इस आगामी ऐतिहासिक फिल्म छावा की सटीकता को सुनिश्चित करने के लिए रिलीज से पहले इसे इतिहासकारों को भी दिखाया जाना चाहिए।

विक्की कौशल तथा रश्मिका मंदाना के नृत्य को लेकर है आपत्ति:

आपको बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज तथा पूर्व सांसद संभाजीराजे की टिप्पणियां कुछ तबकों के विरोध के बीच में आईं, जिनके द्वारा फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल तथा रश्मिका मंदाना के नृत्य को लेकर आपत्ति जताई गई थी। बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज तथा रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म रिलीज होने से पहले मैं पूरी फिल्म देखना चाहूंगा:

संभाजीराजे के द्वारा यह कहा गया कि यह बेहद सराहनीय है कि यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन तथा वीरतापूर्ण शासनकाल पर इतना प्रकाश डालती है। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर तथा उनकी टीम के द्वारा मुझे फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया है। मैंने उनसे कहा है कि मैं रिलीज होने से पहले पूरी फिल्म देखना चाहूंगा। मैंने उन्हें कनेक्ट करने की भी पेशकश की है।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण कहानी को पूरी दुनिया के दर्शकों के सामने बेहद प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए तथा फिल्म में अशुद्धियों को दूर करने के लिए इतिहासकारों को कहा जाएगा।

पुणे के ऐतिहासिक लाल महल में किया विरोध प्रदर्शन:

दरअसल इससे पहले दिन में ही कुछ मराठा संगठनों के द्वारा पुणे के ऐतिहासिक लाल महल में विरोध प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही प्रदर्शनकारियों में से एक के द्वारा यह कहा गया कि हम उस नृत्य अनुक्रम पर बेहद आपत्ति करते हैं जिसमें राज्याभिषेक के पश्चात संभाजी महाराज तथा रानी येसुबाई को नृत्य करते हुए दिखाया गया है। फिल्म निर्माताओं को इस फिल्म को इतिहासकारों को दिखानी चाहिए तथा उनकी हरी झंडी मिलने के पश्चात ही इसे रिलीज किया जाना चाहिए।

महारानी की भूमिका निभाकर काफी खुश हैं रश्मिका:

आपको बता दें कि रश्मिका अपनी फिल्म का ट्रेलर देखने के पश्चात काफी इमोशनल नजर आईं थीं। दअरसल छावा फिल्म में रश्मिका को महारानी येसुबाई के किरदार की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं इस किरदार की भूमिका निभाकर अभिनेत्री भी काफी खुश हैं, लेकिन उन्होंने अपने एक बयान से सभी फैंस को हैरान भी कर दिया है। जी हां, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची रश्मिका के द्वारा रिटायरमेंट के बारे में खुलकर बात की गई है।

अन्य खबरे