दिल्ली NCR में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट: बीते 25 दिनों से 100 से नीचे बना है AQI, जानें पूरी खबर विस्तार से…
दिल्ली NCR में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा राजधानी दिल्ली को लेकर अपने पूर्वानुमान में बदलाव किया गया है। जिसके तहत अब गुरुवार नहीं बल्कि शुक्रवार से लेकर रविवार तीन दिन तक दिल्ली में तेज वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है। साथ ही तीनों दिन के लिए विभाग के द्वारा येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

पहले गुरुवार से शुक्रवार तक था अलर्ट:

दरअसल इससे पहले मौसम विभाग के द्वारा यह अलर्ट गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक था। वहीं मौसम।विभाग ने बताया है कि इस दौरान तापमान में कमी रहने के साथ साथ उमस भरी गर्मी से भी थोड़ी राहत मिलने की संभावना रहेगी।

बुधवार को कहीं पर भी नहीं हुई वर्षा:

वहीं बीते दिन बुधवार की बात करें तो दिन भर बादलों की आवाजाही तो बनी रही किंतु कहीं पर वर्षा देखने को नहीं मिली। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक यानि 36.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम यानि 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही हवा में नमी का स्तर भी करीब 93 से 57 प्रतिशत तक बना रहा।

दिन भर छाए रहेंगे बादल:

मौसम विभाग के द्वारा पूर्वानुमान लगाया गया है कि गुरुवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इसके अतिरिक्त गर्जन वाले बादल बनने तथा कहीं कहीं पर हल्की वर्षा होने के आसार भी हैं। वहीं अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री तथा 27 डिग्री रह सकता है।

वहीं दूसरी ओर मौसम के इस प्रकार के मिजाज का असर दिल्ली के वायु प्रदूषण पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि वर्षा तथा नमी के चलते प्रदूषक के कण वायुमंडल से साफ हो गए हैं।

लगातार 25वें दिन 100 से नीचे रहा AQI:

दरअसल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को भी राजधानी दिल्ली का AQI लगातार 25वें दिन 100 से नीचे अर्थात ''संतोषजनक'' श्रेणी में दर्ज किया गया है। 

आपको बता दें कि बीते बुधवार के दिन यह 85 था। वहीं 28 जुलाई से AQI लगातार 100 से नीचे ही बना हुआ है। वहीं बोर्ड ने बताया है कि हाल फिलहाल में इसमें वृद्धि के भी आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

अन्य खबरे