दिल्ली में फिर यमुना के पानी पर सियासत गरमाई!: आरोपों का जवाब देने जायेंगे चुनाव आयोग अरविंद केजरीवाल वही...?
दिल्ली में फिर यमुना के पानी पर सियासत गरमाई!

दिल्ली चुनाव: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद से सियासी सरगर्मी भी जोरों पर है। सभी सियासी पार्टियां जनता को अपना बनाने के लिए चुनाव प्रचार में पूरे जोर शोर से लगी हुई हैं। 

वहीं नेताओं का आरोप प्रत्यारोप भी लगातार जारी है। अपने शब्दों पर बिना कोई लगाम लगाए बेझिझक दूसरे नेताओं के खिलाफ बोला जा रहा है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है तथा 8 फरवरी को चुनाव का परिणाम भी जनता के सामने आ जाएगा। 

आज 11 बजे केजरीवाल जायेंगे चुनाव आयोग:

इसी क्रम में अब यमुना में अमोनिया को लेकर भी यह सियासत काफी तेज हो गई है। दअरसल यमुना में जहरीला पानी आने वाले सभी आरोपों का जवाब देने के लिए अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे खुद ही चुनाव आयोग जाएंगे। बता दें कि उनके साथ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी चुनाव आयोग को जाएंगी।

आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला:

1)मुख्य चुनाव आयुक्त पर खूब बरसे थे अरविंद केजरीवाल:

आपको बता दें कि यमुना के जहरीले पानी को लेकर लगाए गए आरोप के मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बीते गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार पर खूब बरसे थे। उन्होंने CEC राजीव अरोरा पर राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। 

इसके साथ ही केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली की किसी सीट से उन्हें चुनाव लड़ने की चुनौती भी दे डाली थी। केजरीवाल ने तो यहां तक कह डाला कि राजीव कुमार सेवानिवृत्त होने के पश्चात अपने लिए कोई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, इसलिए ही वह भाजपा के हित में राजनीति कर रहे हैं। 

2)बड़े नेताओं समेत चुनाव आयोग को भी यमुना का पानी भेजने की कही थी बात:

इसी क्रम में केजरीवाल के द्वारा यह भी कहा गया था कि हमारे पास कुल 20 बोतलों में यमुना का पानी है। ये सभी बोतलें हमने गृह मंत्री अमित शाह समेत हरियाणा के सीएम नायब सैनी तथा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के लिए ही मंगवाई हैं। वहीं कुछ बोतल चुनाव आयुक्त को भी मैं भेज दूंगा, वह इस पानी को पीकर दिखाएं।

अरविंद केजरीवाल के द्वारा बीते गुरुवार को कहा गया कि मैं चुनाव आयोग को 7 PPM अमोनिया वाले पानी की 3 बोतलें भेज दूंगा। अगर तीनों चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करके इस पानी को पीकर दिखा दें, तो हम यह मान जाएंगे कि हां हमने गलती की है। केजरीवाल ने कहा कि मुझे यह भी पता है कि यह लोग मुझे 2 दिन में जेल में डाल देंगे।

3)दिल्ली के अंदर खुलेआम चल रही है गुंडागर्दी: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मैं राजीव कुमार से यह कहना चाहता हूं कि इतिहास कभी उन्हें माफ नहीं करेगा। चुनाव आयोग को उन्होंने जितना बर्बाद किया है, उतना शायद किसी ने भी नहीं किया है। चुनाव आयोग के द्वारा जिस तरह की भाषा लिखी गई है, वह आयोग की भाषा बिल्कुल नहीं है। 

राजधानी दिल्ली के अंदर खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। पार्टियों के द्वारा चादरें बांटी जा रही हैं। दिल्ली की जनता के दवा इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के द्वारा पल्ला गांव में पानी पीने की एक नौटंकी की गई। केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के साथ हमेशा खड़ा हूं।

शाह, राहुल, सचदेवा तथा सैनी के घर केजरीवाल ने भेजा यमुना का पानी:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के द्वारा अमोनिया युक्त पानी की यह बोतलें गृहमंत्री अमित शाह तथा लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घर भी भेजने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि अब चारों नेता सार्वजनिक तौर पर यह पानी पीकर दिखाएं। 

भारतीय जनता पार्टी यमुना के पानी में मिलावट करके इसे जहर बना रही है। सैनी पल्ला जाकर यमुना का एक घूंट पानी तक नहीं पी सके तथा दिल्ली के लोगों को वह यही पानी पिलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आतिशी के द्वारा कई बार उन्हें फोन करके जहरीले पानी को दिल्ली नहीं भेजने को कहा गया लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा कुछ नहीं किया गया।

यमुना पर सियासत के बीच क्या बोले इमरान मसूद:

दअरसल कांग्रेस नेता इमरान मसूद के द्वारा कहा गया है कि राहुल गांधी के द्वारा जो कहा गया उसमें गलत क्या है? यमुना के पानी के साथ दिल्ली में जो खेल चल रहा है तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री जिस प्रकार आचमन करके दिखा रहे हैं वह सब झूठ है क्योंकि वह हिमाचल बॉर्डर पर खड़े होकर यह आचमन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आप यमुना नगर का पानी तो दिखा रहे हैं, लेकिन आप सोनीपत का पानी दिखाइए, तभी स्वेच्छा का पता चलेगा कि आपने कुछ किया है अथवा नहीं। जब पानी हिमाचल प्रदेश से हरियाणा तथा फिर दिल्ली आता है, तब तक वह इतना अधिक गंदा हो जाता है कि उसमें डुबकी लगाना नामुमकिन हो जाता है।

अन्य खबरे