नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े नेता अब चुनावी मैदान में उतरने लगे हैं। आज यानि मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री, BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा अन्य भाजपा नेता भी दिल्ली में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।
दिल्ली के इन क्षेत्रों में होंगी भाजपा की जनसभाएं:
आपको बता दें कि पार्टी के द्वारा कुल 37 चुनावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीते शनिवार को अमित शाह के द्वार भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के साथ ही 2 जनसभाओं को संबोधित भी किया गया था।
वहीं आज यानि मंगलवार को अमित शाह के द्वारा दिल्ली के कस्तूरबा नगर, कालकाजी तथा बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा एवं रोड-शो किया जाएगा
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भी बीते 23 जनवरी को 3 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया गया था। वहीं आज यानि मंगलवार को वह मंगोलपुरी, विकासपुरी तथा राजेंद्र नगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री की रैली की सभी तैयारियों का लिया गया जायजा:
दअरसल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर न्यू उस्मानपुर खादर में कल यानि बुधवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की सभी तैयारियां काफी जोरों पर हैं। वहीं रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीते सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा तथा केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत प्रदेश महामंत्री पवन राणा एवं पूर्व महापौर जय प्रकाश भी पहुंचे थे।
भाजपा देगी आयुष्मान योजना का लाभ:
जहां वीरेंद्र सचदेवा के द्वारा यह कहा गया था कि रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि इस बार दिल्ली में लोगों द्वारा यह ठान लिया गया है, इस बार डबल इंजन की सरकार को बनाकर ही रहेंगे। वहीं भाजपा के सत्ता में आते ही दिल्ली में भी आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को मिलने लगेगा।
आम आदमी पार्टी का सत्ता से हो जायेगा सफाया: स्मृति इरानी
आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी बीते सोमवार को दिल्ली की गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचीं थी। जहां उनके निशाने पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा कांग्रेस रही।
उन्होंने दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव में AAP झूठे वादों के साथ सत्ता से बाहर हो जाएगी। वहीं स्मृति इरानी के द्वारा यह भी कहा गया कि दिल्ली में बिजली तथा पानी की आपूर्ति के साथ साथ सीवर सिस्टम भी बिल्कुल फेल हो गया है।
लोगों को इस प्रकार की रेवडियां बांटने से कोई विकास नहीं होता है। बल्कि इससे राज्य की आर्थिक स्थिति और अधिक खराब होती है। दिल्ली में बीमार लोगों को अच्छे अस्पतालों में इलाज तक नहीं मिल रहा है।
दिल्ली में सफाई व्यवस्था का स्तर बेहद गिरा हुआ: भाजपा
वहीं भाजपा के द्वारा आरोप लगाया गया है कि दिल्ली को छोड़कर बाकी अन्य राज्यों में लोग केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेकर अच्छे अस्पतालों में अपना बेहतर इलाज करवा रहे हैं। लेकिन दिल्ली सरकार के द्वारा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं लेने दी जा रही है।
इसके अतिरिक्त दिल्ली में सफाई व्यवस्था का स्तर क्या है, यह किसी से भी छिपा नहीं है। सभी लोग जानते हैं कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को खत्म नहीं करवा पा रही है। इसके साथ ही दिल्ली के लोग दूषित हवा में लगातार सांस ले रहे हैं, इसके लिए भी दिल्ली सरकार ही जिम्मेदार है।
किसी भी बहन की आंखों से आंसू नहीं छलकने देगी भाजपा:
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के द्वारा आगे यह भी कहा गया कि दिल्ली विधानसभा का यह चुनाव सिर्फ भाजपा का विधायक बनाने का चुनाव बिल्कुल भी नहीं है। यह एक चुनाव ऐसा समाधान देने वाला चुनाव है जो आपके इलाके में किसी भी बहन की आंखों से आंसू नहीं छलके देगा। उन्होंने यह दावा किया है कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।