यति नरसिंहानंद के बयान पर क्यों मचा हैं बवाल: आखिर बड़ी तादाद में मुस्लिमों ने क्यों घेराव किया डासना देवी मंदिर का, पूरे प्रदेश हाई अलर्ट पर?
यति नरसिंहानंद के बयान पर क्यों मचा हैं बवाल

गाज़ियाबाद: दरअसल यति नरसिंहानंद गिरि द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से ही उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

जहां बीती रात बुलंदशहर में मुस्लिमों की भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया तो वहीं गाजियाबाद में सैकड़ो लोगों की भीड़ ने डासना देवी मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस हाई अलर्ट मोड़ है।

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल 29 सितंबर को गाजियाबाद के लोहिया नगर हिंदी भवन में अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी सेवा संस्थान के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने भी हिस्सा लिया। इसी दौरान यति नरसिंहानंद गिरी द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर अमर्यादित टिप्पणी की गई जिसको लेकर यह विवाद उत्पन्न हो गया।

यति नरसिंहानंद गिरी पर दर्ज़ हुई FIR 

पैगंबर मोहम्मद पर अशोभनीय टिप्पणी के चलते यति नरसिंहानंद गिरी पर अब तक दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पहली FIR गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में दर्ज की गई, वहीं दूसरी FIR ठाणे महाराष्ट्र के मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई।  इतना ही नहीं शुक्रवार को यति नरसिंहानंद गिरी के विरुद्ध मुस्लिम संगठनों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज कराई।

गुरु जी का पुतला फूंका तो हम भी जलाएंगे पुतले 

यति नरसिंहानंद गिरी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उनके शिष्यों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसी दौरान छोटे नरसिंहानंद उर्फ अनिल यादव ने कहा कि यदि गुरु जी का पुतला जलाया गया तो हम गुरुजी की कही हुई बातों का पालन करेंगे।

AIMIM ने टाला अपना प्रोटेस्ट 

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पीस कमेटी के साथ हुई बैठक के बाद अपना प्रोटेस्ट टाल दिया। पार्टी के वेस्ट यूपी प्रभारी हाजिर आरिफ अली ने कहा कि शुक्रवार रात 9:00 बजे रॉयल फार्म हाउस में पुलिस अधिकारी और क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद 5 अक्टूबर को होने वाला प्रोटेस्ट टाल दिया गया है। हाजी आरिफ अली ने बताया कि प्रशासन ने यति नरसिंहानंद के ऊपर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है, जिस कारण से यह प्रोटेस्ट टाल दिया गया।

बढ़ाई गई डासना मंदिर की सुरक्षा 

गाजियाबाद के डसना कस्बे में शिव शक्ति धाम में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी निवास करते हैं। कल रात यहां मुसलमानों की भीड़ ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसे पुलिस ने खदेड़ दिया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डासना मंदिर के बाहर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। साथ ही सघन चेकिंग के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।

बुलंदशहर में पुलिस पर हुई पत्थरबाजी 

यति नरसिंहानंद गिरी द्वारा दिए गए बयान के विरुद्ध बुलंदशहर में भी जुम्मे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान जब पुलिस भीड़ को समझाने पहुंची तो भीड़ द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। एसएसपी के अनुसार कोई भी पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

नरसिंहानंद पर हो कठोर कार्यवाही 

यति नरसिंहानंद की अमर्यादित टिप्पणी के संबंध में मुस्लिम धर्म गुरु फिरंगी महल ने सरकार से मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। फिरंगी महल ने कहा कि कोई मुस्लमान रसूल की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

अफवाह फैलाया तो होगी कार्यवाही 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत संपूर्ण प्रदेश में हाई अलर्ट की घोषणा कर दी गई है। वही गाजियाबाद ग्रामीण के डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों को ना फैलाएं अन्यथा अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

किन बातों का रखें ध्यान? 

➡️ किसी भी खबर को आगे फॉरवर्ड करने से पूर्व यह जांच ले कि खबर कहीं फेक न्यूज़ तो नहीं है।

➡️ किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय से संबंधित अपमानजनक टिप्पणी करने से बचे और सभी का सम्मान करे।

➡️ भीड़ का हिस्सा बनकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने में भागीदार न बने अन्यथा पुलिस की कठोर कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता।

अन्य खबरे