Paralympics Medal Tally 2024: 29 मेडल जीतने के साथ भारत का पैरालंपिक खेलों का सफर हुआ खत्म, जानिए पदक तालिका में कौनसे स्थान पर रहा भारत....
Paralympics Medal Tally 2024

पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में रविवार यानी की 8 सितंबर को भारत का सफर खत्म हो गया है। रविवार को भारत की तरफ से पूजा ओझा आखिरी एथलीट रही, जो कि महिला कैना स्प्रिंट की 200 मीटर फाइनल की रेस के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही और उनको इस प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।

इस तरह से भारत ने इस पैरालंपिक की मेडल टैली में कुल मिलाकर 29 पदक के साथ पैरालंपिक गेम्स में अपना सफर खत्म किया। बता दें की भारत ने कुल 29 मेडल जीते जिसमे से 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। आइए अब जानते हैं 29 मेडल जीतने के बाद भारत इस बार पदक तालिका में किस स्थान पर रहा।

29 मेडल जीतने के बाद पदक तालिका में किस स्थान पर रहा भारत?

दरअसल, भारत का इस बार के पेरिस पैरालंपिक 2024 का सफर खत्म हो गया है। भारत ने इस पैरालंपिक 2024 में कुल 29 मेडल जीते और पदक तालिका में 18वें नंबर हासिल करने के साथ अपना सफर समाप्त किया। इसके साथ ही भारत ने मेडल टैली में बड़े बड़े देशों जैसे की स्विट्जरलैंड, साउथ कोरिया, बेल्जियम, अर्जेंटीना और पाकिस्तान जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं भारत ने अब तक पैरालंपिक गेम्स में इतना अच्छा और शानदार प्रदर्शन नहीं किया था।

अपने पिछले रिकॉर्ड्स को ही किया ध्वस्त

बता दें की 29 मेडल जीतने के साथ पैरालंपिक में भारत ने अपने ही पिछले वाले रिकॉर्ड्स को ध्वस्त किया है। पैरालंपिक गेम्स में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन टोक्यो में रहा था। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने 5 गोल्ड जीतने के साथ 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उस वक्त कुल मिलाकर 19 मेडल जीतने के साथ ही भारत ने तालिका में 24वां स्थान हासिल किया था।

डालिए पदक तालिका पर एक नजर

नं.      देश           गोल्ड      सिल्वर     ब्रॉन्ज         टोटल

1.    चीन                94        75             50        219
2.    ग्रेट ब्रिटेन         48       43              31         122
3.    अमेरिका          36      41               26         103
4.    नीदरलैंड्स       26      17                12          55
18.  भारत                7          9               13         29

अन्य खबरे